पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बिप्लब देब ने भरी हुंकार, कहा- आप के दम पर 10 की 10 सीटें जीतेगी भाजपा
punjabkesari.in Sunday, Jul 30, 2023 - 03:28 PM (IST)

नांगल चौधरी( भालेंद्र यादव): हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर हैं। प्रदेश में पन्ना प्रमुखों के जरिए बीजेपी अपनी जड़ें मजबूत करने में लगी हुई है। इस कड़ी में रविवार को नांगल चौधरी में पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देब पहुंचे। इसके अलावा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, अटेली विधायक सीताराम यादव, स्थानीय विधायक अभय सिंह यादव सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जो कांग्रेस सरकार 70 सालों में नहीं कर पाई भाजपा सरकार ने पिछले 9 सालों में वो कार्य करके दिखाया है। मुख्य रूप से नांगल चौधरी क्षेत्र में पानी की समस्या थी, पेयजल की समस्या को काफी हद तक दूर करने में सरकार कामयाब रही है। आज जितनी संख्या में पन्ना प्रमुख यहां पहुंचे हैं, उन्हें देखकर वह काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। पन्ना प्रमुखों की मेहनत के चलते भाजपा आने वाले चुनाव में सभी लोकसभा सीटें जीतने में कामयाबी हासिल करेगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)