बिप्लब कुमार देब ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, नवीन दायित्व मिलने पर जताया आभार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 08:07 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद भाजपा के कद्दावर नेता, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद माननीय श्री बिप्लब कुमार देब जी ने बुधवार को देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।   देब ने पार्टी में नवीन दायित्व मिलने पर श्री शाह का आभार व्यक्त किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।  

सोशल मीडिया पर साझा की भावनाएं 
 मुलाकात के बाद श्री बिप्लब कुमार देब ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति अपना आभार प्रकट किया। उन्होंने अमित शाह के स्नेह, कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर मिलने वाले आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह मार्गदर्शन संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। 

राजनीतिक गलियारों में इस शिष्टाचार भेंट को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद श्री बिप्लब कुमार देब लगातार शीर्ष नेतृत्व से संपर्क साधकर पार्टी की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा कर रहे हैं। इस अवसर पर देश के विकास और संगठन विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static