BJP को बड़ा झटका देने के मूड में दिखें बीरेंद्र सिंह, कहा- चुनाव से 6 महीने पहले छोड़ेंगे पार्टी

2/14/2023 11:09:07 AM

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : एक तरफ सत्ताधारी पार्टी भाजपा के चुनाव को लेकर जी जान से तैयारियों में जुटी है। वहीं दूसरी ओर अपनों की नाराजगी के चलते भाजपा पर 2024 से पहले ये 2023 का साल भारी पड़ सकता है। भिवानी पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मैं और कई नेता जो पार्टी में घुटन महसूस करते हैं, वह सब भविष्य के गर्भ में है। पार्टी में उचित स्थान ना मिलने वाले नेता जल्दबाजी में नहीं, बल्कि चुनाव से छह महीने पहले फैसला लेंगे। 

वहीं 2024 को लेकर बदल रहे राजनीतिक हालातों पर बीरेन्द्र सिंह ने बताया कि बीजेपी आठ साल पहले तक ऐसी पार्टी थी जिसकी केवल 2-4 सीटें आती थी। पर अब देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि भले भाजपा का आधार व कद बड़ा हो गया हो, लेकिन टिकट बांटने के समय समाज में रुतबा रखने वालों की बजाय सिर्फ अपने पुराने कार्यकर्ताओं को आगे रखा तो गड़बड़ होगी। बीरेन्द्र सिंह ने ना केवल भाजपा, बल्कि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हुड्डा को फ्री हैंड कर दिया है, लेकिन हुड्डा को अब केवल अपने अंदर देखने की बजाय ये भी देखना चाहिए कि उनके बाहर भी कांग्रेस है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)      

 


 

Content Writer

Manisha rana