राजनीति को लेकर बीरेंद्र सिंह का नया फार्मूला, कहा-नई पार्टी के लिए 100 करोड़ की जरूरत

8/1/2019 11:16:03 AM

जींद (जसमेर) : पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य सभा संासद बीरेंद्र सिंह ने राजनीति को लेकर बुधवार को जींद में नया फार्मूला पेश किया। उन्होंने कहा कि पूरी तरह नंग-धड़ंग लोगों की भी कोई राजनीति नहीं होती। नई पार्टी चलाने के लिए कम से कम 100 करोड़ रुपए की जरूरत है। उन्होंने यह कहा कि भाजपा अगले 25 साल तक सत्ता में रहेगी।  

बीरेंद्र सिंह बुधवार को जींद में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। यह बैठक आस्था रैली की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के कुछ नेताओं को यह कहा था कि नई पार्टी के लिए 100 करोड़ बहुत होते हैं लेकिन वह लोग नहीं माने और अब पूछताछ से गुजर रहे हैं। लगे हाथों उन्होंने कहा कि जींद उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा.कृष्ण मिढा की जीत ने हरियाणा में विपक्ष का सत्यानाश कर दिया। आज प्रदेश में विपक्ष है ही नहीं। उन्होंने कहा कि जींद उप-चुनाव में कोई सी.एम. बनने के लिए आया था। अब वह जींद छोड़कर कैथल चला गया है। 

Isha