''हरियाणा में भाजपा का अस्तित्व ही खतरे में''...बीरेंद्र सिंह का बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2024 - 12:07 PM (IST)

उचाना (प्रदीप श्योकंद) : हरियाणा में विधानसभा के चुनाव कुछ ही महीनों में होने वाले हैं। हाल ही में भाजपा को अलविदा कह कर कांग्रेस में आए चौ. बीरेंद्र सिंह रविवार को जींद के उचाना में पहुंचे थे। उनके साथ उनके बेटे एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह भी मौजूद थे। 

इसी दौरान बीरेंद्र सिंह ने भाजपा की विचारधारा को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा छोड़ने का मुख्य कारण भी उनका यही था। उनका कहना था कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के लोगों के भाईचारे को आहत करने की कोशिश की है, उसका परिणाम यही है कि लोगों ने लोकसभा में भाजपा को वोट ना देकर ये दिखा दिया है कि जो भाईचारे को खत्म करने की कोशिश करेगा, उसकी सत्ता में वापसी नहीं होने देंगे। साथ ही बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा को तो उसके अस्तित्व का ही खतरा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static