मोदी - मनोहर ने भाजपा को अन्य वर्गों के साथ अनुसूचित जाति पिछड़ों की पार्टी बनाया: कटारिया

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2023 - 08:35 AM (IST)

चंडीगढ़श(चन्द्र शेखर धरणी): भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मौजूदा समय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सूरजभान कटारिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा को स्वर्णो की पार्टी के साथ अनुसूचित जाति व पिछड़ों की पार्टी बनाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी लगातार कहते रहते हैं कि भाजपा उच्च वर्ग की पार्टी है और इसमें अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्गों को सम्मान नहीं मिलता है जबकि भारत सरकार और हरियाणा सरकार के अनेकों ऐसे उदाहरण देखने को मिले हैं जिसमें कि अनुसूचित वर्ग के लिए अनेक योजनाएं और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। सूरजभान कटारिया ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार का  हाल में लिया गया ऐतिहासिक अनुसूचित जाति को प्रमोशन में आरक्षण की भागीदारी देने का निर्णय केंद्र सरकार के निर्णय "सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास' के उद्देश्य को आगे बढ़ाता है।

कटारिया ने कहा की हरियाणा में अनुसूचित वर्ग के प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ बनवारी लाल जी को दो बार लगातार अहम विभागों का मंत्री, कृष्ण पवार को राज्यसभा सदस्य मनोनीत करना, अनुसूचित जाति वर्गों के हितों के लिए प्रदेश में अनुसूचित जाति आयोग का गठन करना और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अनेक विषयों पर अनुसूचित एवं पिछड़े वर्गों से नियमित संवाद कार्यक्रम से अनुसूचित वर्ग को सम्मान मिला है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static