भाजपा व कांग्रेस दोनों ने ही हरियाणा को किया तबाह: चौटाला

2/8/2018 12:57:10 PM

सिरसा(ब्यूरो): अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अब 3 साल के कार्यकाल में हरियाणा को बर्बाद कर दिया है। इस सरकार ने हरियाणा में विकास की बजाय विनाश किया और खुशहाल प्रदेश को 3 बार जलाकर रख दिया। वह सिरसा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगली बार निश्चित तौर पर हरियाणा में इनेलो की सरकार होगी। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो एस.वाई.एल. को लेकर तो लगातार संघर्ष कर ही रही है

इसके साथ-साथ 15 से 28 फरवरी तक प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाकर भाजपा सरकार की 3 वर्षों की नाकामियों का चिट्ठा खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. जैसे गंभीर मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस की चुप्पी यह बता रही है कि यह लोग हरियाणा के हितों के प्रति कितने गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि शाह की बाइक रैली का स्वागत काले झंडों से किया जाएगा। चाहे वह हवाई मार्ग से हरियाणा में प्रवेश करें या सड़क मार्ग से, इनेलो कार्यकर्ता उनके खिलाफ आक्रोश जाहिर करेंगे। इस अवसर पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा व रामपाल माजरा व पदम जैन उपस्थित थे।