बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने सामने, तनाव की स्थिति बनी

9/18/2021 11:52:50 AM

जींद (अनिल कुमार): किसान आंदोलन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा दिए गए बयान के बाद हरियाणा बीजेपी में काफी आक्रोश है। इसी को लेकर बीजेपी द्वारा जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन इस बीच जींद में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से खूब नारेबाजी की गई। जिससे तनाव की स्थिति बन गई। इस स्थिति को देखते हुए मौके पर पैरामिलिट्री फोर्स और भारी पुलिस बल लगाया गया। 

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस के कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन का विरोध करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ती भी वहां पहुंच गए और फिर दोनों तरफ से खूब नारेबाजी की गई।

Content Writer

vinod kumar