हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया चुनाव प्रभारी

8/9/2019 2:48:19 PM

डेस्क (ब्यरो): हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है। दोनों के नाम का पत्र भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी किया गया है। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कलराज मिश्र को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया था। चुनाव में 10 की 10 सीटें जीतने के बाद कलराज मिश्र को हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 

Isha