''भाजपा ने झुग्गी-झोपड़ी वालों की वोट पैसे देकर खरीदी'', सुशील गुप्ता का दिल्ली चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा बयान
punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2025 - 09:15 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_21_14_377618652gupta1.jpg)
रोहतक (दीपक भारद्वाज) : दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद पार्टी अब भाजपा पार्टी की मनोपली बता रही है। रोहतक पहुंचे आप पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भाजपा नेताओं पर चुनाव में पैसे से वोट खरीदने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा ने दिल्ली जीत के लिए हर तरीका अपनाया हैं। वहीं निकाय चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी सिंम्बल पर लड़ेगी और जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली द्वारा कैबिनेट मंत्री अनिल विज को नोटिस जारी करने पर आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने चुटकी लेते हुए कहा है कि भाजपा पार्टी ने कभी भी बुजुर्गों का सम्मान नहीं किया। वह हमेशा बुजुर्गों का अपमान करते आई है फिर चाहे लालकृष्ण आडवाणी हों या फिर अनिल विज। उन्होंने कहा कि अनिल विज के साथ ऐसा व्यवहार कर कोई नई बात नहीं है।
भाजपा ने झुग्गी-झोपड़ीं को पैसे देकर वोट लिए- गुप्ता
गुप्ता बीजेपी हमला बोलते हुए कहा कि उसने दिल्ली चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपनाया, यहां तक पैसों से वोट भी खरीदी। भाजपा ने रात को झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को पैसे देकर रात को अंगुलियों पर स्याही लगाई।
पंजाब में पार्टी मजबूत स्थिति में- गुप्ता
वहीं पंजाब में आप पार्टी के नेताओं के साथ अरविंद केजरीवाल की मीटिंग को लेकर गुप्ता ने कहा कि आप पार्टी पंजाब में मजबूत स्थिति में है। अब अरविंद केजरीवाल पूरे संगठन को संभालेंगे और पंजाब में किसी प्रकार का कोई सरकार टूटने का डर नहीं है। केजरीवाल आज पंजाब के नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं ताकि संगठन को और भी मजबूत किया जा सके।
यमुना में अमोनिया - गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना नदी के पानी में अमोनिया की बात कोई झूठी नहीं कह रहे थे क्योंकि उस समय फैक्ट्री से निकलने वाला अमोनिया यमुना नदी के पानी में मिल रहा था। इसका प्रमाण हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जब यमुना नदी का पानी मुंह में लिया तो उसके बाद तभी मुंह से वापस निकाल दिया। जिससे साफ प्रतीत होता है कि उस पानी में कमी थी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)