यमुनानगर से मेयर पद के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशी के घर पर चहल-पहल

12/1/2018 10:40:22 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर नगर निगम से भाजपा की तरफ से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान के नाम की घोषणा के साथ ही यहां उनके निवास स्थान पर चहल-पहल शुरू हो गई। मदन चौहान ने बताया कि वह भाजपा हाईकमान के निर्देशानुसार मेयर पद का चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका किसी दल से मुकाबला नहीं है क्योंकि भाजपा ने पिछले 4 वर्षों में यमुनानगर जिला में रिकार्ड विकास कार्य करवाए हैं, जिसके बलबूते वह लोगों के बीच जाकर वोट की अपील करेंगे।

बता दें कि मेयर पद के चुनावों को लेकर बीजेपी ने शनिवार को दिल्ली में समिति की बैठक की। बैठक में बीजेपी ने पांच शहरों के टिकट प्रत्याशियों के  नाम फाईनल किए। इस बात की जानकारी बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बैठक के बाद दी।

Shivam