भाजपा प्रत्याशी रत्नलाल कटारिया ने मुख्यमंत्री मनोहर संग दमखम दिखाते हुए दाखिल किया पर्चा

4/19/2019 5:23:49 PM

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रत्न लाल कटारिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में दमखम दिखाते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया। जहां नायब सैनी को छोड़ अंबाला लोकसभा के सभी विधानसभाओं के विधायक मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री कटारिया के रोड़ में शो में भी शामिल हुए और बड़े काफिले के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।



कटारिया के नामांकन के समय भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहे। इसके बाद मिडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा शुक्रवार को हरियाणा के 5 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये हैं इसके बाद चुनाव प्रचार तेज होगा। उन्होंने बताया 1 मई से प्रधानमंत्री व अध्यक्ष अमित शाह सहित केंद्रीय नेतृत्व हरियाणा में प्रचार करेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल साध्वी प्रज्ञा के हो रहे विरोध पर कहा कुछ तथ्यों पर बात है तो उठाये अन्यथा इधर उधर की बाते कर आलोचना करना ठीक नहीं है।



अशोक तंवर द्वारा बिजली कर्मचारियों पर सरकार आने पर कार्रवाई वाले ब्यान पर मुख्यमंत्री ने कहा ना तो मन तेल होगा ना राधा नाचेगी। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम घोषित होने में हो रही देरी पर मुख्यमंत्री ने कहा जब तक वे उम्मीदवार घोषित नहीं करेंगे तब तक खेल में मजा नहीं आएगा। हरियाणा में आप और जजपा के गठबंधन पर भी मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि गठबंधन वहीं करता है जिसके निचे से जमीन निकल गयी हो।

kamal