BJP के जिले महामंत्री बलदेव के बेटे और पुत्रवधू का भयानक एक्सीडेंट, 1 की मौत

6/6/2017 10:24:54 AM

फतेहाबाद (गौतम तारीफ)- फतेहाबाद भाजपा जिला महामंत्री बलदेव ग्रोहा के बेटे व पुत्रवधु भायनक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें रीना की मौके पर मौत व बेटे को आई गम्भीर चोटें हैं। बेटे का अग्रोहा मैडिकल में इलाज चल रहा है। दरअसल, स्कूटी सवार दंपति गांव नागपुर से रतिया की ओर से जा रहे थे कि रास्ते में उनकी स्कूटी के आगे नील गाय आ गई। जिसके कारण स्कूटी का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कूटी पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि स्कूटी पर सवार प्रहलाद सिह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी पत्नी वीना की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रहलाद का इलाज अग्रोहा मैडिक्ल में चल रहा है। वहीं, वीना के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मृतक परिवार के घर में एकत्र होना शुरू हो गए।

रतिया में बलदेव ग्रोहा के घर पर ही मृतका का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वही घायल प्रहलाद सिंह हरियाणा पुलिस का जवान है। पुलिस की ओर से 174 की कारवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।