यमुनानगर में भाजपा कर रही आचार संहिता का उल्लंघन (VIDEO)

12/10/2018 4:57:22 PM

यमुनानगर(सुमित): हरियाणा के यमुनानगर सहित पांच जिलों में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर आचार संहिता लागू की गई है, उसके बावजूद सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी ने शहर में आचार संहिता के नियमों को उल्लंघन किया है। दरअसल, यमुनानगर में चंडीगढ़ से एक टीम आई है जो शहर में सरकार की उपलब्धियों गिनवाने वाले फ्लेक्स बोर्ड लगा रही है। इस बारे में टीम से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि ये बोर्ड सीएम मनोहर लाल खट्टर के आदेश से लगाए जा रहे हैं।

Shivam