बरोदा उपचुनाव: CM खट्टर की अध्यक्षता में शुरू हुई भाजपा चुनाव समिति की बैठक

10/10/2020 3:49:23 PM

सोनीपत (पवन राठी ) : बरोदा उपचुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक सीएम मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में हो रही है।  इस बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया, हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुधा यादव तथा साथ ही सांसद संजय भाटिया, संघठन मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओ पी धनकड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, सांसद रमेश कौशिक, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी बैठक में मौजूद है। 

 

Manisha rana