तिरंगा यात्रा में  5,000 ट्रैक्टर शामिल कर भाजपा ने दिया ‘आंदोलनजीवी किसान’ नेताओं को जवाब

8/2/2021 10:58:37 AM

भिवानी : हरियाणा भारतीय जनता पार्टी ने कृषि मंत्री जे. पी. दलाल के नेतृत्व में रविवार को 15 दिवसीय शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के पहले ही दिन बहल से लोहारू तक लगभग 40 किलोमीटर लंबी यात्रा में लगभग 5 हजार से अधिक ट्रैक्टरों पर किसानों के हुजूम से आंदोलनरत कथित किसान नेताओं को न केवल करारा जवाब दिया बल्कि भाजपा नेताओं ने दिल्ली का रास्ता रोके बैठे कथित किसान नेताओं को यहां से यह संदेश भी दिया कि असली किसान शहीदों और तिरंगे के सम्मान में सड़कों पर उतरता है न कि लाल किले जैसी घटना से तिरंगे का अपमान करता है।

इतना ही नहीं किसान आंदोलन के बीच भाजपा के समर्थन में इतना बड़े जमावड़े ने पार्टी के विरोधियों को भी आइना दिखा दिया। ट्रैक्टरों पर सवार किसानों की भीड़ को देखकर गदगद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने यात्रा की शुरुआत करते हुए न केवल किसानों के नाम पर आंदोलन कर रहे किसान नेताओं को आहे हाथ लिया बल्कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा पर भी निशाना साधा ओमप्रकाश धनखड़ ने इस शानदार आयोजन के लिए कृषि मंत्री जे. पी. दलाल को बधाई दी।

जे.पी. दलाल ने यात्रा में मौजूद किसानों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यही असली किसान हैं जिनके ट्रैक्टर शहीदों और तिरंगे के सम्मान के लिए सड़कों पर उतरे हैं। वे कभी किस नहीं हो सकते जिन्होंने अपने ट्रैक्टरों से 26 जनवरी को दिल्ली की सड़कों पर आतंक मचाया और लाल किले पर तिरंगे का अपमान किया हो।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा वह खुद गत सरकार में कृषि मंत्री रहे हैं और अब इस हलके के विधायक जे. पी. दलाल कृषि मंत्री हैं। भाजपा सरकार में किसानों को फसल बीमा योजना की वजह से अच्छा मुआवजा मिला है। ओमप्रकाश धनखड़ ने चुटकी लेते हुए कहा कि पहले इस इलाके के लोगों को बागड़ी कहा जाता था, यहां के लड़कों के मध्य हरियाणा में रिश्ते भी नहीं होते थे लेकिन आज बाजरे का ट्रैक्टर नजर आ रहे थे लेकिन कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के आदेश का पालन किया और एक लंबी कतार में अनुशासित तरीके से आगे बढ़ते रहे।




इस तिरंगा यात्रा के आयोजक कृषि मंत्री जे. पी. दलाल भी ट्रैक्टरों की लंबी कतार देखकर बहुत खुश नजर आए और उन्होंने लोगों का इतना समर्थन देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जब तक उनका आशीर्वाद है तब तक सेवा करता रहूंगा और आपकी लड़ाई लड़ता रहूंगा। आज इलाके में न पानी की कोई किल्लत है और न ही किसान को किसी तरह की समस्या आ रही है। इसी तरह भाजपा की तिरंगा यात्रा 15 अगस्त तक सभी 90 विधानसभाओं में निकलेगी लेकिन पहले दिन का संदेश साफ था कि कृषि कानून किसानों के हित में ही बनाए गए हैं और असल में किसान इससे खुश हैं। कृषि कानूनों का विरोध केवल राजनीतिक है।

इतना दाम हरियाणा सरकार दे रही है कि धान और बाजरे की खेती करने वालों के आपस में रिश्ते होने लगे हैं। धनखड़ ने भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल लगातार मुख्यमंत्री रहने वाले हुड्डा ने कभी किसानों की परवाह नहीं की बल्कि जब किसान मुश्किल समय में थे तो हुड्डा ने राहत के रूप में किसानों को 6-6 रुपए के चैक देकर उनके साथ मजाक किया था। उन्होंने कहा कि किसानों की आड़ में राजनीति करने वालों में दम है तो वे अपना डंडा और अपना झंडा लेकर सरकार की नीतियों का विरोध करें।

इतनी बड़ी तिरंगा यात्रा कार्यकर्त्ताओं के अनुशासन की भी परीक्षा थी लेकिन ओम प्रकाश धनखड़ के निर्देश का पालन करते हुए कार्यकर्त्ता इस पर खरे उत्तरे। यही कारण रहा कि इस ट्रैक्टर रैली में कोई स्टेज नहीं बनाई गई थी और न ही नेताओं के लिए कोई कुर्सी थी और चारों ओर सिर्फ ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर नजर आ रहे थे लेकिन कार्यकर्त्ताओं ने अपने नेताओं के आदेश का पालन किया और एक लंबी कतार में अनुशासित तरीके से आगे बढ़ते रहे। इस तिरंगा यात्रा के आयोजक कृषि मंत्री जे. पी. दलाल भी ट्रैक्टरों की लंबी कतार देखकर बहुत खुश नजर आए और उन्होंने लोगों का इतना समर्थन देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जब तक उनका आशीर्वाद है तब तक सेवा करता रहूंगा और आपकी लड़ाई लड़ता रहूंगा। आज इलाके में न पानी की कोई किल्लत है और न ही किसान को किसी तरह की समस्या आ रही है। इसी तरह भाजपा की तिरंगा यात्रा 15 अगस्त तक सभी 90 विधानसभाओं में निकलेगी लेकिन पहले दिन का संदेश साफ था कि कृषि कानून किसानों के हित में ही बनाए गए हैं और असल में किसान इससे खुश हैं। कृषि कानूनों का विरोध केवल राजनीतिक है।

ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट के बीच देश भक्ति गीतों पर लहराते हजारों तिरंगों ने माहौल में घोला देशभक्त रंग
बहल में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर जैसे ही | प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और कृषि मंत्री जे. पी. दलाल ने माल्यार्पण कर शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की शुरूआत की घोषणा की, वैसे ही यहां उपस्थित 10 डी.जे. सैटों पर देश भक्ति गीतों की धुन बजने लगी और इस गगन भेदी गुंजों पर हजारों किसानों के हाथों में मौजूद तिरंगे लहराने लगे।

नेताओं के संबोधन के बाद ट्रैक्टर कई किलोमीटर तक लाइन में लग गए। यात्रा में कार्यकर्ताओं की 400 मोटरसाइकिलें और 300 गाडियां भी इन ट्रैक्टरों के पीछे चलीं। यात्रा का रास्ते में 15 जगह भव्य स्वागत हुआ। यात्रा गांव सिरसी, चैहड़ खुर्द, चैहड़ कलां, नकीलपुर पहाड़ी, मनफरा, खरकडी, सिंघानी, गिगनाऊ, ढाणी टोडा से होते हुए लोहारू के शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर पहुंची जिसमें लगभग 3 घंटे लगे। जहां-जहां से तिरंगा यात्रा गुजरी छतों पर खड़ी महिलाओं और बच्चों ने भी फूल बरसाए और भारत माता की जय के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ जिला प्रभारी मनीष मित्तल, जिले के पूर्व अध्यक्ष नन्दराम धानिया, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर माण्डी, प्रदेश के युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, जिला महामंत्री बृजपाल सिंह, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान आदि मौजूद सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana