इनेलो को भाजपा ने फिर दिया झटका, विधायक वेद नारंग ने बदला पाला

10/6/2019 3:48:53 PM

हिसार (ब्यूरो): पार्टी में फूट पडऩे के बाद से इंडियन नेशनल लोकदल को मिल रहे झटके पर झटके से इनेलो एक तरह से डगमगा गई है। वहीं भाजपा ने इनेलो की एक और विकेट गिराते हुए बड़ा झटका दिया है। बरवाला से इनेलो विधायक वेद नारंग ने आज भाजपा में आस्था दिखाई और इनेलो को अलविदा कह दिया है। वेद नारंग के भाजपा में शामिल होने पर सीएम मनोहर लाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया है। गौरतलब है कि चुनावों के महज कुछ दिन पहले ही वेद नारंग का पार्टी छोड़ देना इनेलो के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वेद नारंग के साथ तीन अन्य पूर्व विधायकों को बीजेपी में शामिल किया है। खट्टर ने बीजेपी में दो बार कैबिनेट मंत्री एवं बादली से पांच बार विधायक रहे स्वर्गीय चौधरी धीरपाल का परिवार, युवा नेता अरविंद गुलिया, अभिषेक गुलिया, बरवाला विधानसभा के पूर्व इनेलो विधायक वेद नारंग व गुहला-चीका से विधायक रहे फूलसिंह खेड़ी, रतिया से पूर्व में मंत्री रहे रामस्वरूप रामा को भी भाजपा ज्वाईन करवाई।

Shivam