भाजपा सरकार हरियाणा को नंबर-1 से निचले पायदान पर लाई : दीपेंद्र हुड्डा

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2024 - 01:26 PM (IST)

फरीदाबादः कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार शाम हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत बड़खल विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यों काे निशाना बनाते हुए कहा कि यह सरकार हरियाणा को नंबर वन से निचले पायदान पर ले आई है। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पहले बड़खल विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर मंच से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हरियाणा में विकास नहीं किया है। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी सीवरेज और जर्जर सड़कों की समस्या है लेकिन भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार के 10 वर्षों में स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के विकास की पटरी भी उतर चुकी है। हरियाणावासियों को बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब हरियाणा नशे के मामले में पंजाब से भी आगे निकल चुका है। इसके बाद उन्होंने बड़खल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस समर्थकों के साथ पैदल मार्च किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static