भाजपा सरकार ही किसानों का कर सकती है भला: कविता जैन (VIDEO)

6/3/2018 8:06:22 PM

सोनीपत(पवन राठी): आज सोनीपत के एक निजी गार्डन में बुद्धिजीवी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कविता जैन पहुंची। मंत्री कविता जैन ने 4 साल पूरे होने पर मोदी सरकार को बधाई दी, जैन ने कहा कि भ्रष्टाचार पर हमारी सरकार ने लगाम लगाई और विकास की दिन-प्रतिदिन रफ्तार बढ़ रही है। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई एक चेहरा नहीं है, कांग्रेस के कई चेहरे है, आम आदमी इस बार इनके बहकावे में नहीं आने वाला है। वहीं किसानों के आंदोलन पर कहा कि किसान को आंदोलन समाप्त करना चाहिए, किसानों को बहकाया जा रहा है, जबकि भाजपा सरकार ही किसानों का भला कर सकती है।



कविता जैन ने कहा कि 4 साल में केंद्र सरकार ने बहुत ही परियोजनाओं को चालू कर देश के विकास की गति को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी तरह तरह के कानून बनाए हैं।

वहीं जैन ने कहा कि हुड्डा अपने आपको किसान हितैषी बता रहे हैं, लेकिन वह किसान हितेषी नहीं हैं, उन्होंने प्रॉपर्टी डीलिंग का ही काम किया है। वहीं किसानों की हड़ताल पर मंत्री ने कहा कि किसानों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए और यह हड़ताल खत्म कर देनी चाहिए। सरकार ने फसल बीमा योजना किसान हेल्थ कार्ड जैसी योजनाएं बनाई हैं, भाजपा सरकार ही किसानों का भला कर सकती है।

Shivam