भाजपा सरकार फर्जी तरीके से सदस्यता अभियान चलाती- कुमारी सैलजा

3/9/2022 6:20:45 PM

गुरुग्राम(मोहित): गुरुग्राम में कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा भी मौजूद रही। दरअसल 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में कांग्रेस सदस्यता अभियान चल रही है। इस अभियान के तहत डिजिटल माध्यम से सदस्यों को जोड़ा जा रहा है। इसी के तहत आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की आईटी सेल ने प्रशिक्षण दिया। इस अभियान के तहत हर भूथ पर कम से कम 100 सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य है।

वही इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार फर्जी तरीके से सदस्यता अभियान चलाती है लेकिन कांग्रेस का यह असली अभियान है। वही हरियाणा सरकार के बजट पर भी कुमारी शैलजा ने कहा कि यह सरकार सिर्फ घोषणाए कर लोगों को गुमराह करने का काम करती है। आम लोगों को इस सरकार ने कुछ नहीं दिया है और आज भी बेरोजगारी से लेकर महंगाई से हरियाणा की जनता परेशान है।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

Content Writer

Vivek Rai