भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का दावा, तीसरी बार फिर देश व प्रदेश में बनेगी BJP सरकार

11/18/2023 5:34:38 PM

रादौर (कुलदीप सैनी) : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का रादौर पहुंचने पर आज कार्यकर्ताओं ने जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सैनी को शॉल व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में जहां देश-प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया, वहीं राम मंदिर को लेकर कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। 

पत्रकारों से बातचीत में नायब सैनी ने कहा कि जिस प्रकार से जगह-जगह उनके अभिनंदन समारोह में लोगों का उत्साह नजर आ रहा है, उस हिसाब से देश व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी और हरियाणा की दस की दस सीटें भाजपा के खाते में आएंगी। वहीं गठबंधन पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में गठबंधन के बारे में केंद्रीय संगठन तय करेगा, लेकिन ये साफ़ है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनेगी।

वहीं यमुनानगर में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में सैनी ने कहा कि जो भी दोषी है उसको बख्सा नहीं जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साइक्लोथॉन यात्रा निकाल लोगों को नशे के प्रति लोगो को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। वही संगठन में बदलाव पर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्रीय संगठन जो भी आदेश देगा, उसी हिसाब से कार्य किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail