ऐलनाबाद में हारकर भी जीती थी भारतीय जनता पार्टी- राज्यमंत्री कमलेश ढांडा

5/8/2022 9:17:04 PM

ऐलनाबाद(सुरेंद्र सरदाना): हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने  कहा कि ऐलनाबाद उप-चुनाव में यहां की जनता ने भाजपा को साठ हजार से अधिक वोट देकर एक इतिहास रचा था और  पार्टी यहां हारकर भी जीत गई थी। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, चेयरमैन और पार्षद की सभी सीट जीतकर एक नया इतिहास बनाएगी। इस चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार।

कमलेश ढांडा आज ऐलनाबाद में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। ढांडा ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव होने है और उनकी डयूटी छह नगर पालिका क्षेत्रों में लगाई गई है। उन्होंने कहा कि टिकट मांगने का अधिकार हर कार्यकर्ता को है, पार्टी द्वारा टिकट तो एक को ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं का काम देखता है और काम करने वालों को सम्मान के साथ-साथ पार्टी में पद भी दिया जाता है। कमलेश ढांडा ने बताया कि उन्होंने भी एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा ज्वॉइन की थी और आज वे विधायक और मंत्री की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

 राज्यमंत्री ने कहा कि आज भी डबल इंजन की सरकार है, वहां तेज गति से विकास हो रहा है। इसलिए अगर ट्रिपल इंजन की सरकार हो तो विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद में खेल स्टेडियम को लेकर वे मुख्यमंत्री के समक्ष आपकी बात मजबूती से रखेंगी। मंडल अध्यक्ष जसबीर चहल ने कहा कि भाजपा स्थानीय निकाय चुनाव में भी इतिहास रचेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि उप-चुनाव में ऐलनाबाद की जनता सरकार में अपनी भागेदारी से चूक गई ,जरा सी मेहनत की होती तो आज प्रदेश सरकार में ऐलनाबाद के भी मंत्री होते।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

Content Writer

Vivek Rai