जापान और चीन तो हो गए बूढ़े, भारत में है युवा जोश तभी 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य है- डॉ अर्चना गुप्ता

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 07:19 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): भारत युवा देश है और युवा हमारी शक्ति है। इन युवाओं की शक्ति और उर्जा के आधार पर ही हम 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना ले रहे हैं। क्याेंकि अगर हम दूसरे देशों जापान और चीन को देखें तो वह बूढ़े हो चुके हैं। भारत में जोश है और यहां युवा शक्ति है और यह युवा शक्ति, ऊर्जा और इनकी निष्ठा और इनकी इंटेलीजेंस ये सब चीजें जब काम करेंगी तो  2047 तक भारत, विकसित भारत बनेगा। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कही। वे आज गुड़गांव के गुरुकमल कार्यालय में आयोजित सांगठिक प्रवास के दौरान पत्रकारों से बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारत जो विश्व गुरू बनने की प्रक्रिया में है और तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेंगे, वह सब इन युवाओं की शक्ति के आधार पर निर्भर है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जिले स्तर पर पार्टी के आधार को और अधिक मजबूत करने के लिए आज भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता व प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पूनिया ने सांगठिनिक प्रवास के दौरान राजनीतिक चुनौतियों के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई। दोनों ही शीर्ष नेता  गुरुकमल कार्यालय पहुंचने के बाद वह कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और उनकी बातें सुनी। उनकी समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उनके फीडबैक भी लिए गए ताकि आवश्यक सुधार किए जा सकें।

 

प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में जिले की गतिविधियों पर चर्चा की गई। आगामी चुनावाें और राजनीतिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए रणनीति पर मंथन किया गया। इसके साथ ही पार्टी की सबसे बुनियादी और मजबूत इकाई माने जाने वाले शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण बैठक का भी आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। आधुनिक दौर में सुनाओं के त्वरित आदान प्रदान को देखते हुए नेताओं ने पार्टी की सोशल मीडिया टीम के साथ विशेष सत्र रखा।प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि 23 अगस्त को 5 हजार कार्यकर्ताओं की बैठक होनी है। मन की बात तक सोशल मीडिया की टीम अच्छी बने। विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर आज बैठक की गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static