हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों को BJP दोहराने की दिशा में फील्ड में उतरी है : बिप्लव देव

6/5/2023 4:53:14 PM

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : भाजपा के प्रदेश प्रभारी व पूर्व सीएम बिप्लव देव चरखी दादरी के सरस्वती वाटिका में कार्यकर्ताओं के महा जनसंपर्क अभियान को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जजपा के साथ गठबंधन को लेकर नहीं, भाजपा का आगामी मिशन 2024 लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतने का लक्ष्य है। इसी कड़ी में 30 जून तक पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान जारी है। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों को भाजपा पार्टी दोहराने की दिशा में फील्ड में उतरी है। उनका मिशन 2024 कामयाब होगा होगा। वहीं रेसलरों की अमित शाह के साथ हुई मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि रेसलरों का मसला जल्द नहीं बल्कि आज ही सुलझे, यही भाजपा की मंशा रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज है, कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है। वहीं भाजपा का अपना पूरा संगठन फील्ड में उतरा है और यही कारण है कि हम हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे। रेलसरों की अमित शाह से मुलाकात बारे बोले, भाजपा ने ही खिलाड़ियों को पूरा सम्मान दिया है। देव ने कहा कि भाजपा का 30 जून तक हरियाणा में महा जनसंपर्क अभियान चलेगा। वहीं आगामी दिनों में देशभर में 51 बड़ी रैलियां करके देश की जनता का पूरा समर्थन लेंगे। योग दिवस पर प्रधानमंत्री देश में स्तरीय डिजिटल रैली करेंगे और 10 लाख कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर वार्ता भी करेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Editor

Mohammad Kumail