गहलोत का भाजपा पर आरोप, सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर जीती सीटें

12/19/2018 2:36:40 PM

झज्जर(प्रवीन कुमार): पूर्व विधानसभा स्पीकर इनेलो नेता गोपीचंद गहलोत ने भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है और इसी की सहायता से निगम की सीटें जीती है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जमकर सभी चीजों का दुरुपयोग किया गया है। वरना भाजपा ये सीटें नहीं जीतती। 

इनेलो की अधिकार यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के दौरान उन्होंने ये बातें कही। बता दें कि 6 जनवरी को इनेलो की अधिकार यात्रा बहादुरगढ पहुंचेगी।  

Rakhi Yadav