BJP एक निकम्मी पार्टी है जिसकी घटिया नीतियां है: अशोक तंवर

9/27/2020 3:54:25 PM

गोहाना (सुनील): गोहाना में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने  बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। तंवर ने  अकाली दल द्वारा एनडीए के साथ लंबे समय से चले आ रहे गठबंधन तोड़ने के बाद बयान देते कहा कि बीजेपी एक निकम्मी पार्टी है जिसकी घटिया नीतियां है। तंवर हरियाणा में नेता विपक्ष को लेकर कहा कि जल्दी इन्हें बदला जा सकता है। 

 तंवर ने कहा कि  बीजेपी और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी ने जो घोषणा की थी पहले उसे तो पूरा कर दिखाए। अब बरोदा में घोषणाएं कर रहे है। उन्होंने कहा कि 2 साल पहले जींद में उप चुनाव में कितनी घोषणाएं हुई एक भी पूरी नहीं हुई। बरोदा हल्के के विधायक की निधन के बाद यह चुनाव हो रहा है, पहले तो बरोदा की याद नहीं आई अब सब यहां आकर घोषणाएं की जा रही है। किसान मजदूर और देश की 90 प्रतिशत जनता को ये मारना और बेचना चाहते है।  देश की जनता बीजेपी से काफी आक्रोशित है। 

Isha