उप-चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन हारा तो होंगे मध्यावधि चुनाव : ओपी चौटाला

10/30/2020 8:37:01 AM

गोहाना (अरोड़ा) : इंडियन नैशनल लोकदल के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने अपना दावा दोहराया कि उप-चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन का प्रत्याशी हार गया तो प्रदेश मेें निश्चित रूप से मध्यावधि चुनाव होंगे। सरकार में भगदड़ मच जाएगी, गठबंधन भंग हो जाएगा। जब दोनों पार्टियों के मंत्री और विधायक अपने दलों को छोड़ कर दूसरे दलों में चले जाएंगे, तब नए चुनाव करवाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प बाकी नहीं बचेगा।  

उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना संकट के समय दानवीरों ने जो सहायता राशि राज्य सरकार को दी, उसे सरकार ने उनके नाम से नहीं बल्कि अपने नाम से खर्च किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार पर 2 लाख करोड़ का कर्ज है। इनैलो सुप्रीमो चौटाला ने कहा कि किसान मालामाल तो देश भी खुशहाल। किसान कंगाल तो देश का भी बुरा हाल। उन्होंने आरोप लगाया कि 3 नए कृषि कानून किसान को पूरी तरह से बर्बाद कर देंगे।  

Manisha rana