नया विवाद: भाजपा नेता पर लगे महिलाओं को अभद्र इशारे करने के आरोप

7/10/2021 11:40:21 PM

हांसी (संदीप सैनी): गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर किसानों के निशाने पर यूं तो दिनभर रहा मगर प्रशिक्षण शिविर समाप्त होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया। किसानों ने भाजपा नेताओं की गाड़ी के गुजरते ही आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने महिलाओं को गाड़ी में से अभद्र इशारे किए हैं। आरोप लगाते हुए किसान सायं साढ़े छह बजे चंडीगढ़ हिसार हाइवे पर जाम लगाकर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। 

किसानों ने आरोप लगाया है कि हांसी विधायक विनोद भयाना की गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति ने महिलाओं की और अभद्र इशारे किए। इसको लेकर किसानों ने पुलिस को शिकायत भी दी है। शिकायत आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। मगर फिर भी किसान नहीं माने किसानों ने रामायण टोल पर दिल्ली हिसार हाइवे जाम कर दिया। 

चार घंटे की मशक्कत के बाद रात्रि करीब 9 बजे किसानों ने चंडीगढ़ हिसार व दिल्ली हिसार हाइवे पर पुलिस के समझाने के बाद जाम खोल दिया। किसानों ने कहा है कि कल 12 बजे तक हांसी से विधायक विनोद भयाना ने अगर माफी नहीं मांगी और अश्लील इसारे करने वाले व्यक्ति का नाम नहीं बताया तो विनोद भयाना की कोठी का घेराव करेंगे।

वहीं विधायक विनोद भयाना ने फोन पर बताया कि किसानों ने मुझ पर जो आरोप लगाए वो सब निराधार हैं। गाड़ी में, मैं और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और स्टाफ के साथ उपस्थित थे। इन आरोपों को लेकर सारी सच्चाई एक वीडियो सामने आई है, उसमे दिख रही है, सभी आरोप निराधार हैं।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam