आंदोलन के 19वें दिन भाजपा नेत्री बबीता फोगाट ने किसानों के आगे जोड़े हाथ, ट्वीट कर की अपील

12/14/2020 5:18:35 PM

हरियाणा डेस्क: केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान सड़कों पर उतरे हुए हैं। कानूनों को रद्द करवाने की मांग लेकर पिछले 19 दिन से किसान दिल्ली सीमाओं पर डटे हुए हैं। कई राजनीतिक दलों के साथ बड़ी-बड़ी हस्तियां किसानों के समर्थन में उतरी हैं। इस आंदोलन को खत्म करने के लिए कई दौर की वार्ता सरकार और किसानों के बीच हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक इसका हल नहीं निकल पाया। इस बीच अब भाजपा नेत्री और अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीती फोगाट ने किसानों से हाथ जोड़ कर अपने घर वापस लौटने की अपील की है। 
 


बबीता फोगाट ने यह बात ट्विटर पर ट्वीट कर कही। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अब लगता है किसान आंदोलन को टुकड़े टुकड़े गैंग ने हाईजैक कर लिया है। सभी किसान भाइयों से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कृपया करके अपने घर वापस लौट जाएं। प्रधानमंत्री कभी भी किसान भाइयों का हक नहीं मरने देंगे। ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी और वामपंथी लोग किसान का भला कभी नहीं कर सकते।



भाजपा कृषि कानूनों को लेकर किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। दिल्ली सीमाओं पर किसान आंदोलन का आज 19वां दिन है। वह पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। किसानों का कहना है कि वह कृषि कानूनों को वापस कराकर ही मानेंगे। चाहे उन्हें कितने भी दिन क्यों लग जाएं। अब देखना होगा कि यह आंदोलन कब खत्म होता है। 

 

 

vinod kumar