BJP नेता बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- हुड्डा को कमान मिलने से कांग्रेस कई ग्रुप में बटी

11/21/2022 9:54:36 AM

करनाल : पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह रविवार देर शााम को रामलीला ग्रांउड में आयोजित पंखा दंगल कार्यक्रम में करनाल पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह करनाल में इस पंखा दंगल में चौथी बार आए है। 

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा ने कुश्ती में पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि आज से 30 साल पहले खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं बहुत कम थी। उस समय बहुत कम मेडल ही कुश्ती में भारत देश के आते थे लेकिन आज खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है। जिससे हमारे प्रदेश के खिलाड़ी पूरे विश्व में भारत देश को परचंम लहरा रहे है।

इस दौरान बीरेंद्र सिंह ने भूपेंद्र हुड्‌डा पर निशाना साधते हुए है कि हुड्डा को जो कांग्रेस ने पावर दी है अगर उसका वह सही इस्तमाल करेंगे और सदबुद्धि से काम लेगें तो कांग्रेस मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि जब से हुड्डा को कमान मिली है तब से कांग्रेस कई ग्रुप में बटी गई है। वहीं आदमपुर उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में गुटबाजी ज्यादा बढ़ गई है। सभी एक दूसरे की टांग खिंचने में लगे हुए है। यही कारण है कि कांग्रेस में अगर गुटबाजी नहीं होती तो आज कांग्रेस मजबूत होती।

वहीं बीरेंद्र सिंह से आप पार्टी में जाने के ऑफर के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी हरियाणा में आप पार्टी का वर्चस्व कम है। उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी में नहीं जाना चाहते। वह भाजपा में है और लोगों की सेवा कर रहे है। आगे भी लोगों की सेवा करते रहेगें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana