बच्चों को लंच बॉक्स बांटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

9/18/2022 6:18:05 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन भाजपा नेता महावीर यादव ने अलग अंदाज में मनाया है। भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बच्चों के बीच जाकर मनाया। उन्होंने नन्हे मुन्हो को लंच बॉक्स बांटे। 

 

भाजपा नेता ने बताया कि हर कोई अपने-अपने अंदाज में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने स्तर पर यह अनोखा अंदाज अपनाया और बच्चों के चेहरे पर खुशी ला दी। उन्होंने कहा कि वह बच्चों को देखकर बेहद खुश हैं। इस दौरान उन्होंने नारी सशक्तिकरण को भी बल दिया और स्कूल में उपस्थित टीचरों को भी सम्मानित किया। 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। आशा करते हैं कि जल्द ही देश विश्वगुरु बन जाएगा।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi