सोशल मीडिया पर ‘चौकीदार’ बने भाजपा नेता! (VIDEO)

3/17/2019 2:26:23 PM

ब्यूरो: लोकसभा चुनाव के चलते राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां है। इस कड़ी में शनिवार को भाजपा ने ‘मैं हूं चौकीदार’ के नाम से एक मुहिम की शुरूआत की। जिसके चलते भाजपा के दिग्गज नेता और कार्यकर्ताओं में ‘मैं हूं चौकीदार’ बताने की होड़ लग गई। वहीं इस मुहिम के प्रचार और प्रसार के लिए रविवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर नाम बदल कर खुद के नाम के आगे चौकीदार लिख दिया।



इसी कड़ी को पूरा करते हुए हरियाणा कैबिनेट नेताओं ने भी केंद्र सरकार के नेताओं की तर्ज पर नाम के आगे चौकीदार लिखने का दौर शुरू हुआ। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला सभी नेताओं ने भी नाम के आगे चौकीदार लिख दिया। जोकि सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में है।

इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा हम सभी चोंकिदार हैं। हम सभी मिलकर देश और प्रदेश की रक्षा कर रहे हैं। विज ने कहा यहां भी कांग्रेस की सरकारों में बहुत लूट की कोशिशे हुई हमने बहुत कुछ लूटने से बचाया है। साथ ही कांग्रेस के सांसद दीपेन्द्र हुड्डा पर पलटवार करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा को बच्चा है, उसे नही पता कांग्रेस कितनी खूंखार पार्टी है। विज ने कहा कांग्रेस ने हमेशा जाती व धर्म के आधार पर बांटा है। देश 1984 के दंगो को नही भुला है इन्होने 10 लाख लोगो को मरवा दिया था।  

kamal