नौकरियों में धांधली को लेकर भाजपा नेता का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

8/2/2018 11:47:15 AM

पंचकूला(धरणी): पिहोवा से वायरल हुई एक ऑडियो भाजपा सरकार में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती का सिरदर्द बढ़ा सकती है। इस ऑडियो में भारती के बेटे की आवाज बताई जा रही है जोकि एक डॉक्टर को कॉन्ट्रैक्ट पर लगने वाले लोगों को लगवाने का फरमान दे रहा है।

गत साल भी विधानसभा सत्र से पहले ऐसी ऑडियो वायरल हुई थी जिस कारण पूरे सत्र में भारती का मुद्दा छाया रहा। इससे पहले पालिका की प्रधानगी को लेकर एक ऑडियो वायरल हुई थी जिसमें पालिका प्रधान अशोक सिंगला पर पालिका की प्रधानगी को 75 लाख रुपए में खरीदने का आरोप लगा था। उस वायरल ऑडियो में भाजपा नेता बलबीर सैनी व पालिका प्रधान के बीच बातचीत हुई थी। ऑडियो के वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में खूब हंगामा हुआ था।अब भी मानसून सत्र 17 अगस्त से शुरू होने वाला है, उससे पहले ऐसी ऑडियो वायरल होने से लगता है कि सत्र में यह मुद्दा छाया रहेगा।
 

भाजपा सरकार प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त का दावा करती है लेकिन भाजपा नेता ही प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। पिहोवा में नौकरियों की धांधली को लेकर ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस 3 मिनट 25 सैकेंड की वायरल ऑडियो में भाजपा नेता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आऊटसोॄसग तहत लगे पुराने कर्मचारियों को नौकरी से हटाकर अपने चहेतों को लगाने की बात कह रहा है। ऑडियो के वायरल होने से पिहोवा की राजनीति फिर से चर्चा में आ गई है। इसमें उक्त नेता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी को चेयरमैन का हवाला भी दे रहा है जबकि अस्पताल का प्रभारी कायदे-कानून तहत कार्य करने की बात बोल रहा है। इसमें कोर्ट का हवाला देकर एस.सी.-बी.सी. की सीटों की भी चर्चा की गई। 

वायरल ऑडियो में स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी व भाजपा नेता दोनों की नमस्ते से बात शुरू होती है। इसके अंश कुछ जिसमें प्रभारी बोलता है कि मेरी साहब से बात हो गई है, वह कहते हैं कि देख के कर लेना। फिर भाजपा नेता कहता है कि भाजपा नेता मेरी बात डायरैक्टर से, सी.एम. हाऊस से और भारती जी से बात हो गई है। एक नाम चेंज किया है, ऊपर-नीचे से काट कर किया एक नाम किया है। सुबह मै झांसा जाऊंगा और झांसा से भी सारी डिटेल लेकर आऊंगा।

ऑडियो वायरल मामला: तहसीलदार पर करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज
 

वायरल ऑडियो के अंश
प्रभारी : वह पॉलिसी वाला देखना पड़ेगा, वह कोर्ट की डायरैक्शन है सर। 
भाजपा नेता : 20 में 7 लोग हमारे हैं। बी.सी.-एस.सी. सारे हैं। 
प्रभारी : ठीक है। 
भाजपा नेता: पॉलिसी मैटर को तो ध्यान में रखना पड़ेगा। कल आप आओगे, कल आपसे मिलकर सारा कर लेते हैं। हमने ऐसा कोई गलत काम नहीं करना जिससे हमारे ऊपर क्वैस्चन मार्क लगे। पॉलिसी मैटर जो है, कितने पर्सैंट. बी.सी. चाहिएं, इतने एस.सी. चाहिएं, इतने जनरल चाहिएं, वह सारा कवर कर देंगे। ऊपर भी नाम लिखा हुआ है जो आपने बताया था, देख लिया होगा आपने, सारे एडजस्टमैंट में हैं। जो वार्ड ब्वॉय हैं वह ऐसे ही लगने हैं। नीचे भी जो आप भी चेंज करना चाहो, जैसे मर्जी। ऊपर वाले सारे एडजस्ट रखने हैं।
प्रभारी : जैसे आप आदेश करें सर।
भाजपा नेता : नहीं-नहीं, प्रार्थना है। डॉक्टर साहब ऐसे शब्द नहीं। प्लीज प्रार्थना है आदेश नहीं, हम क्यों आदेश करेंगे। डॉक्टर साहब, यू आर ग्रेट, ऐसी बात नहीं, सुबह मिलेंगे और यहां झांसा में किसकी ड्यूटी है। 
प्रभारी : डॉ. संदीप हैं सर
भाजपा नेता : डॉ. संदीप
प्रभारी : हां जी, हां जी


भाजपा नेता : सुबह जाकर उन्हें मिलूंगा, अगर वह आएंगे वहां।
प्रभारी : कल गजटिड हॉली-डे है सर। गजटिड हॉली-डे पर कोई नहीं आता। इसके बाद दोनों में आने-जाने को लेकर बात होती है और बिलों के बारे में बात होती है। 
भाजपा नेता : तो फिर तो झांसा जाकर पूरी जानकारी लेनी है कि कौन-कौन बच्चा लगा हुआ है, क्या है यह जानकारी लेनी और तो कोई काम नहीं है। वो तो जो भी होगा दे देंगा वो तो। वो तो ले लूंगा स्टाफ से ले लूंगा। ठीक है डॉ. साहब, ठीक है।

वहीं शहर में यह भी चर्चा है कि जिन युवकों को हटाया जा रहा है वे युवक उन नेताओं के चहेते हैं जिन्होंने पुतले फूंके थे। इसी मामले में एक और ऑडियो की चर्चा भी शहर में है।
 

Deepak Paul