BJP नेता बराला का बिजलीघर पर छापा, गैरहाजिर होने पर कर्मियों को नोटिस जारी

6/30/2017 11:14:37 AM

टोहाना (सुशिल सिंगला):हिसार रोड स्थित बिजलीघर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने टीम संग छापेमारी की, जिसके चलते दफ्तर में 4 कमर्चारी गैरहाजिर मिले। बताया जा रहा है कि गैरहाजिर होने पर कर्मियों पर गाज गिर सकती है। विभाग के xen और sdo मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बता दें, भाजपा प्रदेशा अध्यक्ष को कर्मचारियों के लापरवाही की शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही को बर्दाश नहीं किया जाएगा।