BJP नेता को पड़ा दिल का दौरा, देर रात करवाया गया अस्पताल में भर्ती

10/16/2019 4:26:55 PM

भिवानी(अशोक): तोशाम से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशी शशि रंजन परमार को देर रात अचानक दिल का दौरा पड़ गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें देर रात भिवानी के स्पेस हस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

भाजपा के तोशाम प्रत्याशी शशि रंजन परमार देर रात लगभग 12 बजे अपने घर भिवानी पहुंचे थे। खाना खाने के बाद अचानक उनके छाती में दर्द हुआ। दर्द के कारण उन्होंने इस बात की सूचना परिवार के अन्य लोगों को दी। परिजनों ने उन्हें भिवानी के ही स्पेस हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। उनकी पत्नी रीमा परमार व उनके साले ने बताया कि हार्ट में दिक्कत होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर में ज्यादा दिक्कत होने के कारण दिल मे छल्ला भी डाला है।

डॉ सुनील कुमार ने बताया कि देर रात उन्हें छाती के दर्द के चलते स्पेस हस्पताल में लाया गया था। उन्होंने बताया कि दिल का दर्द था तथा उन्हें तुरंत उपचार दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।  

Isha