भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला, इस तारीख को ओपी धनखड़ संभालेेंगे प्रदेशाध्यक्ष का पदभार

7/21/2020 9:14:52 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा निवास में आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का विधायकों ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ओम प्रकाश धनखड़ 23 जुलाई को रोहतक कार्यालय में अपना पदभार संभालेंगे। इसके साथ बरोदा उपचुनाव को लेकर सीएम ने कहा कि भविष्य में अभी बहुत चुनाव हैं, पिछले 6 साल में कई चुनाव हुए, जिसमें भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 



इस बैठक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सहित भाजपा के सभी विधायक मौजूद हैं। बैठक में सबसे पहले मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पौधे भेंट कर और पट्टका पहना कर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का स्वागत किया।

Edited By

vinod kumar