बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म, 4 साल के कार्यकाल पर हुई अहम चर्चा (VIDEO)

9/12/2018 4:34:00 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखऱ धरणी): हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र खत्म होते ही अगले दिन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने अावास पर भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी विधायक मौजूद थे, इस बैठक में भाजपा के 4 साल के कार्यकाल पर चर्चा की गई। इसके अलावा अागमी होने वाले चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई। प्र्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि 28 अक्टूबर को होने वाली करनाल महारैली अब 1 नवम्बर को होगी, जिसमें शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा महारैली का निमंत्रण भेजा जाएगा। इसके अलावा बैठक में कई मुद्दों को लेकर अहम फैसले भी ले गए। जो निम्मलिखित इस प्रकार हैं-

(1).  28 सितंबर की बजाए अब 1 नवम्बर को होगी करनाल में भाजपा की महारैली। 
(2). 2 से 22 अक्तूबर तक महात्मा गांधी की 150वी पुण्यतिथि पर विधान सभा स्तर पर कार्यक्रम होंगे।
(3). 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण होगा जिसके उपलक्ष में रन फ़ॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा 
(4). विधायकों  को प्रधानमंत्री की मन की बात का सन्देश सुनना चाहिए। 
(5). 17 से 25 सितम्बर तक सप्ताह विशेष तौर पर मनाया जाएगा। 

इस बात की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं पुण्यतिथि पर विधान सभा स्तर पर कार्यक्रम होंगे, जिसके चलते पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं, वहीं सरदार पटेल की मूर्ति के अनावरण को लेकर रन फ़ॉर यूनिटी कार्यक्रम का अायोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के चलते विधायकों को फील्ड में रहने के अादेश दे दिए गए हैं। 

 

 

 

Deepak Paul