भाजपा लोकसभा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

4/20/2019 4:52:55 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उनके समर्थन में मुख्यमंत्री ने थीम पार्क में विजय संकल्प सभा को संबोधित कर अपना संदेश दिया। इस दौरान विजय संकल्प सभा में कुरुक्षेत्र भाजपा लोकसभा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी, राजमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक धनश्याम दास अरोड़ा, सुभाष सुधा, विधायक कुलवंत बाजीगर, जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



मुख्य्मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हुए कहा कि अभीतक तो उन्होंने अपने उम्मीदवार तक घोषित नहीं किये हैं। उम्मीद करते है कि वो जल्द से जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। मुख्य्मंत्री ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि वो भारत को माटी का टुकड़ा समझते है जबकि हम इसे मां समझते है। देश में महबूबा और उमर अब्दुल दो प्रधानमंत्री की बात करते हैं और कांग्रेस उनके साथ खड़ी दिखाई देती है।

kamal