भाजपा महिला मोर्चा आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार : सुमित्रा चौहान

3/22/2023 3:22:59 PM

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान आज बहादुरगढ़ पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में महिलाओं को टिकटों में पूरा प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की चयन समिति पर उन्हें पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा ने 1 लाख नई महिला मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का काम किया है और फिलहाल भी सदस्यता अभियान में पूरे जोर-शोर से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

सुमित्रा चौहान ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा 23 मार्च को बहादुरगढ़ में भव्य तरीके से शहीदी दिवस मनाने जा रही है। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लव देव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरविंद शर्मा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचेंगे। बहादुरगढ़ के सैनिक नगर कम्युनिटी सेंटर में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इतना ही नहीं भारी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं शहीदों की याद में भारी संख्या में रक्तदान भी करेंगी। इसके साथ ही सामाजिक उत्थान के लिए बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से भी नवाजा जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Editor

Mohammad Kumail