पर्यावरण दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा चलायेगी वृक्षारोपण अभियान: सुमित्रा चौहान

6/3/2021 8:58:01 AM

चंडीगढ़ (धरणी) : प्रदेश उपाध्यक्ष व हरियाणा महिला मोर्चा प्रभारी संतोष यादव तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा में 5 जून शनिवार को होने वाले वृक्षारोपण के कार्यक्रम हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला अध्यक्षाओं से संवाद किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व हरियाणा महिला मोर्चा प्रभारी संतोष यादव तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने सर्वप्रथम सभी महिला जिला अध्यक्षों को सेवा दिवस के कार्य की आपार सफलता की हार्दिक बधाई देते हुए अगले कार्यक्रम पर्यावरण दिवस की संरचना पर भी सब बहनों के सुझाव लिए तथा आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम के दिशा निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि सेवा रसोई के इस पुण्य कार्य की निरंतर सेवा का भी संज्ञान लिया और सभी महिलाओं को कोविड महामारी को हराने हेतु ज्यादा से ज्यादा सेवा कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। सुमित्रा बहन ने कहा इस प्रकार के जोश के साथ में हम अपने नेतृत्व को स्थापित करें, हमारा काम निरंतर चलना है ,थकना नहीं है। हमारा मकसद संगठन को आगे बढ़ाना है । हम , "एक और एक ग्यारह " मिलकर इस कार्य को करेंगे, हमारा सब का समय जिंदगी के लिए निर्धारित है, हम सब ने मिलकर निरंतर कार्य करना है, कोविड-19 महामारी को हराना है।

बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष परवीन जोशी जी में सेवा रसोई में बहनों द्वारा की जा रही निरंतर सेवा की सराहना करते हुए कार्य को ओर बेहतर और सुचारु रूप से करने के लिये कुछ सुझाव भी साझा किये। मोटिवेशन व प्रभावशाली ढंग से कोरोना को हराने के लिए विभिन्न लोगों की भूमिका व माध्यम पर भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता, महिला मोर्चा द्वारा किए गये सेवा कार्यों का प्रचार मज़बूती से हो इन पर नेहा धवन जी तथा बहन सुमन दहिया जी क़ानूनी सलाह पर अपने विचार प्रस्तुत करें।

महिला संवाद में चर्चित सभी विषयों का अलांकन करते हुये भाजपा हरियाणा की उपाध्यक्ष, भाजपा महिलामोर्चा हरियाणा की प्रभारी व पूर्व डिप्टी स्पीकर हरियाणा संतोष यादव जी ने पर्यावरण दिवस की महत्ता को विस्तार से समझाया और बताया वृक्षारोपण करके किस प्रकार हम अपनी प्रकृति को सुरक्षित कर करोना जैसी महामारियों से अपने जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। प्रभारी बहन ने पर्यावरण के अनुकूल वृक्षों के नाम भी एवं उन वृक्षों से मिलने वाले लाभों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं में सेवा भाव स्वाभाविक रूप से होता है, संकल्प से ही सिद्धि मिलती है, मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती ,संघर्ष हमारा नाम है , संकट आते हैं लेकिन धैर्य ,संयम ,परिश्रम से सभी मुसीबतों को पार किया जा सकता है। प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया एवं ढ्ढञ्ज की  सह-संयोजक प्राची खुराना ने सुचारु रूप में बैठक का संचालन करते हुये सोशल मीडिया विषय में विस्तारित विवरण दिया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana