फरीदाबाद की टिकट पर भाजपा कर सकती है पुनर्विचार, मंत्री विपुल गोयल का दबाव

10/1/2019 10:45:59 PM

फरीदाबाद (पूजा): हरियाणा विधान सभा चुनाव में भाजपा द्वारा मंत्री विपुल का टिकट कटने के बाद से फरीदाबाद सीट पर राजनीति इस काफी गरमा गई है। सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा फरीदाबाद विधानसभा की टिकट पर पुनर्विचार कर सकती है, क्योंकि आलाकमान को मंत्री विपुल गोयल की ओर से काफी दबाव मिल रहा है।

उधर, बताया जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से विपुल गोयल को टिकट का ऑफर मिल चुका है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता विपुल गोयल जैसे नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस को फायदे के दावे किए जा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि विपुल गोयल की टिकट काटे जाने से नाराज महिलाएं उनके कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर सुबह से बैठी हैं। फरीदाबाद सीट पर भाजपा ने नरेन्द्र गुप्ता को टिकट दी है।

Shivam