आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं भाजपा विधायकः नवीन जयहिंद

3/5/2017 4:38:40 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज):अाम अादमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद ने भाजपा विधायकों में अपनी सरकार से नाराजगी के बारे में कहा कि बीजेपी के कई विधायकों ने उनकी पार्टी (अाप) से संपर्क किया है। अाप नेता ने कहा कि भाजपा के विधायक साफ नियत से अाम अादमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अाम अादमी पार्टी का फोकस पंजाब के बाद अब हरियाणा पर है। अाप नेता नवीन जयहिंद ने कहा कि पंजाब में उनकी जीत के बाद वह हरियाणा के हर एक एमपी व विधायक के घर के बाहर ढोल बजाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता हरियाणा को परिवारवाद से बचाना है।