PM मोदी की ईंधन बचत अपील पर गाड़ी छोड़ी, 35 रुपये की बस टिकट लेकर जनता दरबार पहुंचे भाजपा MLA देवेंद्र अत्री

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 03:21 PM (IST)

उचाना (अमनदीप पिलानिया) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाने के आह्वान पर हरियाणा के उचाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने व्यावहारिक कदम उठाया। उन्होंने अपनी कार छोड़ दी और हरियाणा रोडवेज की बस से मात्र 35 रुपये की टिकट लेकर उचाना पहुंचे। विधायक देवेंद्र अत्री बुधवार को जनता दरबार करने PWD रेस्ट हाउस पहुंचे। बस स्टैंड से वे ऑटो से रेस्ट हाउस तक गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पेट्रोल और डीजल का कम से कम उपयोग करना चाहिए।

PunjabKesari

विधायक ने कहा, देश की जनता को पेट्रोल-डीजल की बचत करनी चाहिए, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। हमने एक साल के लिए सोना खरीदना भी कम कर दिया है। देश ने कोरोना जैसी महामारी झेली है और विश्व युद्ध जैसी स्थिति से भी बाहर निकलेगा। मैं जनता से अपील करता हूं कि वे भी पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें।"विधायक का यह कदम PM मोदी के हालिया आह्वान के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने नागरिकों से ईंधन संरक्षण के लिए सड़क यातायात को प्राथमिकता देने की अपील की थी। देवेंद्र अत्री का यह व्यवहार स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।यह घटना उचाना विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच सकारात्मक संदेश दे रही है कि नेता भी व्यावहारिक रूप से ईंधन बचत में योगदान दे सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static