भाजपा विधायक सुभाष सुधा कोरोना के लक्षण के कारण मेदांता में भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2020 - 11:18 PM (IST)

गुरुग्राम/चंडीगढ़ (धरणी): भाजपा विधायक सुभाष सुधा गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। विधायक सुधा में कोरोना के लक्षण के पाए गए हैं, जिसके चलते उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। वह शनिवार दोपहर अस्पताल में भर्ती हुए, पिछले दिनों विधायक सुधा का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट तो निगेटिव आई, लेकिन उनके फेफड़े में इंफेक्शन के चलते तबियत खराब हो गई, जिस पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उन्हें कोविड-19 स्पेशल वार्ड में दाखिल किया गया है। जहां किसी के भी जाने पर प्रतिबंध है और सभी विशेषज्ञ उनका विशेष ध्यान रख रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static