गीता महोत्सव में पहुंचे भाजपा सांसद, कुरुक्षेत्र को बताया अपना जन्म स्थान

11/26/2022 8:42:49 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप): बीजेपी सांसद रतनलाल कटारिया आज गीता महोत्सव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र मेरा जन्म स्थान और अंबाला कर्मस्थल यानी लोक सभा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि आगामी 29 नवंबर को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंचेगी और कई बड़ी सौगाते प्रदेशवासियों को मिलने वाली है।  उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि 7 दिसंबर से लोकसभा का सत्र शुरू हो रहा है। कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेलवे स्टेशन और अंतरराष्ट्रीय लेवल का हवाई अड्डा मिलना चाहिए इन तमाम मुद्दों को में लोकसभा में सवाल उठाऊंगा। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को हिमाचल में कमल खिलेगा। आज करोड़ों रुपए के कुरुक्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का नाम आज विदेशों में पहुंच रहा है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Content Editor

Ajay Kumar Sharma