भाजपा सांसद ने बीरेन्द्र सिंह पर किया कटाक्ष, कहा- मन भर गया है तो छोड़ देनी चाहिए पार्टी

punjabkesari.in Sunday, Sep 26, 2021 - 05:19 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल): राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने अपनी ही पार्टी के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें इनेलो के मंच पर भाजपा में रहते हुए नहीं जाना चाहिए था। यहां तक कि उन्होंने कहा कि अगर किसी का मन पार्टी से भर गया है तो पार्टी छोड़कर जाना चाहिए। वहीं जांगड़ा ने भारत बंद को लेकर कहा कि सब को लोकतंत्र में बात रखने का अधिकार है, किसान भारत बंद के जरिए अपनी बात रहे हैं, उनको इससे कोई ऐतराज नहीं लेकिन किसान संगठन इसमें लॉ एंड आर्डर बरकरार रखें।

वहीं जांगड़ा ने कहा कि देश में किसी भी रूप में गुंडागर्दी को सहन नहीं किया जाएगा। गुंडा किसी संगठन व किसी जाति का नहीं होता, उसे से गुंडागर्दी करने से मतलब होता है। उन्होंने कहा कि आज किसानों के बीच में कुछ इस तरह के लोग घुसकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं। 
 

जांगड़ा ने कांग्रेस व 'आप' पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी किसानों को उकसाने का काम कर रही है। ये लोग भाजपा के कार्यक्रमों में किसानों के बहाने उन्हें उकसा कर झड़प करवा कर अपनी राजनीति कर रहे हैं। रामचंद्र जांगड़ा गोहाना के मेन बाजार में एक निजी कार्यकम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static