बीजेपी को झटका, मुडलाना मंडल अध्यक्ष ने भाजपा को छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

11/18/2017 5:54:50 PM

गोहाना(सुनील जिंदल): बीजेपी से मुडलाना मंडल अध्यक्ष सतपाल मान ने भारतीय जनता पार्टी तो झटका देते हुए उनसे नाता तोड़ लिया है। सतपाल ने रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा की मौजूदगी में बीजेपी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। सतपाल ने कहा कि बीजेपी में भ्रष्टाचार चरम पर हो रहा है अौर पार्टी में कार्यकर्ताअों का मान-सम्मान नहीं हो रहा है। 

वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले को पूरा सम्मान मिलेगा। दीपेंद्र ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने 3 साल की कार्यकाल बीत जाने के बाद भी प्रदेश को कोई नया प्रोजेक्ट नहीं दिया। भाजपा सरकार द्वारा कोई नया प्रोजेक्ट देना तो दूर, कांग्रेस सरकार में स्वीकृत प्रोजेक्ट भी पूरे नहीं कराए गए। 

गीता नांगली ने भाजपा छोड़ थामा इनेलो का दामन 
फतेहाबाद में भी भाजपा समर्थित जिला परिषद चैयरमेन गीता नांगली ने भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ इनेलो का दामन थामा है। गीता नांगली ने हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में इनेलो ज्वाइन की है। जिला परिषद चैयरमेन के पति कृष्ण नांगली ने कहा कि, वे पिछले एक साल से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की तानाशाही से भाजपा में घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा पार्टी में वर्कर्स की ना तो कोई सुनवाई है और ना ही कोई मान-सम्मान मिलता है।