भाजपा अध्यक्ष सैनी ने सोनीपत में फहराया तिरंगा, कहा- 22 जनवरी भारत के लिए आभा लेकर आया

1/26/2024 3:37:47 PM

सोनीपत (सन्नी मलिक): पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में सोनीपत जिले में भी बड़े धूमधाम से गणतंत्र दिवस पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मनाया गया, जिसमें हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने ध्वजारोहण किया। मंच से उन्होंने केंद्र और हरियाणा सरकार की उपलब्धियां का गुणगान किया तो श्री राम मंदिर भूमि पूजन और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कारसेवकों के बलिदान को याद किया।

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आज गणतंत्र दिवस की धूम दिखाई दी। सोनीपत वासियों ने आज गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया और इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारतवर्ष का है।  पूरा विश्व आज भारत की ओर देख रहा है, भारत को आजाद करवाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को आज पूरा देश नमन कर रहा है। क्योंकि उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देते हुए देश को आजाद करवाया है। नायाब सिंह सैनी ने केंद्र और हरियाणा सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं का गुणगान करते हुए कहा कि आज केंद्र और हरियाणा सरकार मिलकर प्रदेश और देश को आगे बढ़ा रही है, उन्होंने गरीब कल्याण योजनाओं का जिक्र भी अपने भाषण में किया।

नायाब सिंह सैनी ने अपने भाषण में बोलते हुए कहा कि 22 जनवरी 2024 का दिन भारत के लिए एक नई आभा लेकर आया है। अयोध्या में श्री राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और भूमि पूजन के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।  सैनी ने कहा कि वर्षों बाद भारतवासियों के धैर्य की धरोहर श्री राम मंदिर। जोल उन्हें मिला है। श्री राम के इस काम में कितने ही लोगों ने त्याग और पराकाष्ठा की मूरत दिखाई है। श्री राम मंदिर को बनवाने के लिए जितने भी लोग शामिल हैं, हम उन सभी के ऋणी है, उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में हरियाणा के लोगों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। देश की सेवा में हर दसवां सैनिक भारतीय होने के साथ-साथ हरियाणा का वासी है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal