21 जुलाई को प्रदेश के 4,729 शक्ति केंद्रों पर होगी भाजपा की टिफिन बैठक : बन्तो कटारिया

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 08:14 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा प्रदेश की उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया ने बताया हरियाणा भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और मौजूद बनाने के लिए 21 जुलाई को प्रदेश के सभी 4,729 शक्ति केद्रों पर एक साथ टिफिन बैठक आयोजित करेगी l इन बैठकों में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होगी l

बन्तो कटारिया ने बताया हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी, प्रदेश अध्यक्ष बहन अर्चना गुप्ता जी भी अपने-अपने निर्धारित स्थान पर टिफिन लेकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगे और सहभोज करेंगे l

मुख्यमंत्री पिंजौर, प्रदेश अध्यक्ष सोनीपत के राई और संगठन मंत्री गन्नौर के शक्ति केंद्र में बैठक करेंगे। प्रदेश के 377 मंडलों के बाद अब पार्टी ने शक्ति केंद्रों को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाने पर फोकस किया है। इसके लिए सभी 4,729 शक्ति केंद्रों पर वक्ताओं की जिम्मेदारी रहेगी l

बन्तो कटारिया ने कहा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सभी 27 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शक्ति केंद्र की बैठक में क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static