प्रदेश में भाजपा की हालत खराब : अर्जुन

4/2/2019 10:32:47 AM

ढांड(मल्होत्रा): इनैलो छात्र संगठन आई.एस.ओ. के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला ने कहा कि इनैलो को ओर अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रदेश भर में 7 अप्रैल से चलो चलें गांव की ओर कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को इनैलो पार्टी से जोडऩे का काम किया जाएगा। चौटाला युवा किसान नेता विक्रम कसाना एडवोकेट के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा की हालत प्रदेश के अंदर खराब हो चुकी है। यह साफ हो रहा है कि प्रदेश के अंदर भाजपा ने सिर्फ जाति और धर्म की राजनीति की है। आज देश का पेट भरने वाला किसान आत्महत्या कर रहा है तो सीमा पर रक्षा करने वाला जवान शहीद हो रहा है। पहले चाय के नाम पर वोट मांगे गए तो इस बार सेना को वोट के रूप में भाजपा इस्तेमाल कर रही है।

चौटाला ने कहा कि शिक्षा के नए सत्र में छात्रों की समस्याओं को ज्यादा से ज्यादा उठाने के साथ उसका निदान करवाने का काम किया जाएगा। छात्रों की सहायता के लिए एक एप लांच किया जाएगा, जिस पर प्रत्येक विषय के नोट्स इत्यादि मुफ्त मिलेंगे। इनैलो की सरकार बनने पर हर घर से एक बेरोजगार को नौकरी दी जाएगी। बुजुर्गों को 3 हजार रुपए सम्मान भत्ता दिया जाएगा। गरीब परिवार की लड़की की शादी में 5 लाख रुपए कन्यादान राशि दी जाएगी। 

 

kamal